बलिया, फरवरी 7 -- सिकंदरपुर। क्षेत्र के सिवान कला गांव में शनिवार को सुहेलदेव की जयंती पर ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने महाराजा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान मंत्री अंसारी ने कहा कि सुहेलदेव का जीवन साहस, शौर्य और बलिदान का अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर देश की रक्षा की और समाज को स्वाभिमान के साथ जीने की प्रेरणा दी। उनका जीवन आज भी हमें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव सामाजिक समरसता और आत्म सम्मान के प्रतीक थे। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.