सीवान, दिसम्बर 6 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रिटायर्ड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी व जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह के पिता राजेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दोड गई। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गंगपुर सिसवन के सरयू नदी घाट पर किया गया। शोक ब्यक्त करनेवालों में जिप अध्यक्ष संगीता चौधरी, रोहित सिंह, मुखिया श्याम किशोर साह, प्रखण्ड प्रमुख धर्मेंद्र साह, रितेश सिंह, विशाल सिंह, राजाराम सिंह, आशनरायन सिंह, डॉ विजयेंद्र प्रसाद, नीलम सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...