गोपालगंज, फरवरी 7 -- फुलवरिया। मीरगंज नगर परिषद के हरखौली वार्ड संख्या 5 निवासी एवं पीडीएस दुकानदार संघ के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय सुरेंद्र प्रसाद को शनिवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ झुनालाल, पूर्व मुखिया राजेश कुमार दुबे उर्फ बबलू दुबे, उप मुख्य पार्षद धनंजय प्रसाद यादव, नरेंद्र कुमार ,आनंद यादव, वार्ड पार्षद मुर्तजा सैफी आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि स्व. सुरेंद्र प्रसाद सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ डीलर संघ के अध्यक्ष और बिजली कंपनी के चर्चित संवेदक भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...