लातेहार, अप्रैल 24 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार जिला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद प्रसाद सिंह के छोटे भाई सुबोध प्रसाद सिंह का निधन बुधवार की सुबह हो गया। बताया जाता है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। दिवंगत स्व़ सुबोध प्रसाद सिंह अधिवक्ता विक्रांत कुमार सिंह के पिता थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद राज्यसभा सांसद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह,पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह,भापजा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,सीतामणि तिर्की समेत स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है। इधर बुधवार की देर दोपहर औरंगा नदी स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जबकि मुखग्नि उनके पुत्र विक्रांत सिंह ने दी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.