बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- सरमेरा, निज संवाददाता। दुर्गा मैदान में गुरुवार को समाजसेवी शारदा देवी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सरमेरा दुर्गा पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम ने बताया कि 70 वर्षीया शारदा जी का पटना में इलाज के दौरान बुधवार को असामयिक निधन हो गया। मौके पर मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, विकास कुमार, रंजीत सिंह, रामाशंकर सिंह, कुंदन बाबू, प्रेम रंजन, मनीष कुमार, मृत्युंजय सिंह, तरुण कुमार, नन्हा प्रसाद सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिंह, उमाशंकर, विमल व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...