अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- अम्बेडकरनगर। नगर के लोरपुर ताजन स्थित अष्टखंभा के संरक्षण और सौन्दर्यीकरण के लिए शासन से एक करोड़ की धनराशि मंजूर किए जाने पर भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक समाजसेवी विवेक मौर्य ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया है। बीते जुलाई माह में विवेक मौर्य ने राजभर समाज के लोगों के साथ पर्यटन मंत्री से मुलाकात की थी। पर्यटन मंत्री ने साल के शुरुआत में धनराशि मंजूरी का आश्वासन दिया था। धनराशि स्वीकृत होने पर विवेक मौर्य ने हर्ष जताते हुए कहा कि राजभरों के स्वर्णिम इतिहास की धरोहर व नागवंश के प्रतीक चिन्ह अष्टखम्भा जो राजभरों के आस्था, भावना व गौरव का प्रतीक चिन्ह है। महाराजा सुहेलदेव से जुड़ा यह ऐतिहासिक स्थल उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है और प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर...