बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की मलावा पंचायत के पोझ गांव में सोमवार को 81 वर्षीया समाजसेवी रामसखी देवी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनका 22 फरवरी को असामयिक निधन हो गया था। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया विजय प्रसाद, पप्पू सिंह, रामप्रवेश सिंह, दीपक सिंह, टुन्नी कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश यादव, मिंटु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, त्रिपुरारी सिंह, पंकज चंद्रवंशी व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...