कोडरमा, जनवरी 21 -- जयनगर। प्रखंड के डंडाडीह निवासी जयनगर प्रखंड में बीएलडब्ल्यू के पद से सेवानिवृत्त रामचंद्र प्रसाद जायसवाल का सोमवार की रात्रि निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे और लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। परिवारिक जानकारी के अनुसार, उन्हें कोई पुत्र नहीं था, बल्कि उनकी आठ बेटियाँ हैं। उनके निधन पर पुत्री मुन्नी जायसवाल, भानु जायसवाल, ज्योति जायसवाल, गुड़िया जायसवाल, सपना जायसवाल, ममता जायसवाल, सोमा जायसवाल एवं जागृति जायसवाल सहित परिजन शोकाकुल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...