जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर।सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की अध्यक्ष और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण कल्याण संगठन की वरिष्ठ उपनिदेशक समाजसेवी रानी गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन का विशेष आयोजन किया।इस आयोजन में समाजसेवी रानी गुप्ता के साथ सम्मानित महिला कार्यकर्ता, कामकाजी महिलाएं और कुछ घरेलू महिलाएं भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान रानी गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण और समाज में एकता का संदेश दिया और सभी को शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "हमारी संस्था हमेशा जरूरतमंद महिलाओं के साथ खड़ी रहती है और उनका उत्थान करना हमारी प्राथमिकता है।"होली मिलन कार्यक्रम में विशेष रूप से सविता कुमारी, दीपा कुमारी, नीतू सिंह, मीना कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.