दुमका, जनवरी 4 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा निवासी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रविशंकर जायसवाल के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित रविशंकर का इलाज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय रविशंकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उनके सहयोग से वर्ष 2005 में बेचू राउत इंटर कॉलेज की स्थापना की गई थी, जहां वे वर्ष 2017 तक प्राचार्य पद पर कार्यरत रहे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसारिता और मृदुभाषी व्यक्तित्व के कारण वे समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत...