काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर। एक फरवरी को गिरिताल निवासी रमेश चंद सहगल के देहावसान के पश्चात पत्नी अर्चना सहगल, पुत्र संदीप सहगल एडवोकेट और पौत्र शाश्वत ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दिवंगत रमेश सहगल की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी। वसुधैव कुटुंबकम काशीपुर की देखरेख में नेत्रदान मुरादाबाद से आईसीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो परिवार के महान व्यक्तित्व का अद्भुत प्रतीक है। वसुधैव कुटुम्बकम् के संस्थापक सदस्य अनुज सिंघल ने बताया कि सनातन समाज में महर्षि दधीचि, राजा शिवि जैसे महान दानी हुए, जिन्होंने जनहित में अपनो अंगों का दान किया। इस महान नेत्रदान में नगर के समाजसेवी राजकुमार सेठी जी का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...