लातेहार, फरवरी 20 -- चंदवा प्रतिनिधि। मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मो. एहसान का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। पिछले कुछ माह से उनका इलाज हैदराबाद और दिल्ली में भी कराया गया, बाद में उन्हें रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे विधायक प्रकाश राम के कट्टर समर्थक माने जाते थे तथा विधायक प्रतिनिधि मो. इरशाद के पिता थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को तिलैयाताड़ स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा। शोक व्यक्त करने वालो में सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम, भाजपा नेता महेंद्र साहू, कौशल लाल, अमित गुप्ता, राजकुमार पाठक, शिवकेश्वर यादव, श्रवण गुप्ता, आशीष सिंह, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, मो अब्दाल, मो शमशाद, हाजी फिरोज अहमद, विनय कुमार रिक...