बोकारो, दिसम्बर 7 -- फुसरो। नप फुसरो के मधुकनारी में समाजसेवी मोहन रवि की 10वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। वक्ताओं ने कहा कि स्व रवि सदैव समाज के वंचितों, पीड़ितों व शोषितों के लिए संघर्ष करते थे। पूर्व पार्षद जसीम रजा, स्व मोहन रवि की पत्नी मुनकी देवी व पुत्र मुकेश रवि सहित वीणा देवी, संगीता देवी, सुरेंद्र रविदास, मुनिया देवी, ललिता देवी, मिलवा देवी, सरिता कुमारी, अभिमन्यु, रौशन, चिराग, अभिषेक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...