सराईकेला, जनवरी 12 -- सरायकेला । समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश करते हुए नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज चौधरी द्वारा सरायकेला ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मानवता की सेवा के लिए सैकड़ों युवाओं और स्थानीय निवासियों ने स्वेच्छा से आगे आकर अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मनोज चौधरी द्वारा रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस अनूठी पहल के जरिए जहां एक ओर जीवन बचाने के लिए रक्तदान को बढ़ावा दिया गया, वहीं दूसरी ओर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया । इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि "रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है"। हेलमेट देने के पीछे उनका उद्द...