आरा, मई 18 -- आरा। समाजसेविका व डीके कारमेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह की पूजनीय माता स्वर्गीय मंझारो देवी की 20वीं पुण्यतिथि रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम माता मंझारो अजब दयाल सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, दुलौर (जगदीशपुर) के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ। उनके तैल चित्र पर अध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह और उपाध्यक्ष सह कोथुआ पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह ने माल्यार्पण किया। प्रसिद्ध लोकगायिका रजनी शाक्या, खुश्बू शर्मा, अंबे शरण, नरेश शर्मा और नागेन्द्र पांडेय ने निर्गुण व भजन प्रस्तुत किया। वाद्य कलाकारों के रूप में देवेश दुबे, रामाज्ञा राम, छोटे बाबा, मुन्ना वर्मन और पवन ने संगत किया। इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...