रांची, जनवरी 3 -- रांची। समाजसेवी भागचंद पोद्दार का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर मारवाड़ी सहायक समिति सहित विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने शोक संदेश में कहा कि श्री पोद्दार का निधन अत्यंत दुःखद और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा, परोपकार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। वे पिछले सात दशकों से निःस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए सक्रिय रहे। आज निकाली जाएगी अंतिम यात्रा स्व. भागचंद पोद्दार की श्रद्धांजलि शव यात्रा रविवार सुबह 11:30 बजे उनके निवास स्थान भुइयां टोली से निकलेगी। यह यात्रा अग्रसेन भवन पथ, श्री श्याम मंदिर और विभिन्न मार्गों से होते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगी। यहां...