सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सीएस कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर टीबी मुक्त भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रहे जिले के युवा समाजसेवी सह सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद को भारत सरकार की ओर से निक्षय मित्र के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर 390 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर लगातार छह माह तक पोषण किट उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है। मौके पर सीएस डॉ सुंदर मोहन सामद ने भरत प्रसाद को भारत सरकार से प्राप्त प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही भरत के प्रति आभार जताया। उन्होंने भरत प्रसाद के कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि भरत प्रसाद ने जिले के 390 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए नियमित रूप से पोषण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.