लातेहार, जनवरी 6 -- चंदवा। प्रखंड अंतर्गत परसाही गांव में ठंड को देखते हुए मंगलवार को 30 जरूरतमंद बच्चों के बीच टोपी, जैकेट और स्वेटर का वितरण किया गया। यह वितरण व्यवसायी राजेश प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यवसायी ने स्वयं बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कुमारी शिप्रा, अपूर्व गुप्ता भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...