औरैया, दिसम्बर 16 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और समाज की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित तिथि भोजन योजना शुरू की गई है। इसके तहत मंगलवार को सदर विकासखंड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरिया में तिथि भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय में आयोजित तिथि भोज के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया, साथ ही फलों का वितरण भी किया गया। यह आयोजन सहायक अध्यापिका सुमनलता के पुत्र एवं समाजसेवी अंकित शुक्ला द्वारा अपने पुत्र तेजस के जन्मदिन के अवसर पर कराया गया। जन्मदिन को बच्चों के साथ साझा किए जाने से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया और बच्चों के चेहरों पर खास खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम में मौजूद जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन एमडीएम नमन पांडेय ने बताया कि तिथि भोजन योजना के अंतर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.