लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- ढखेरवा। निघासन तहसील के जम्हौरा गौढ़ी (मंझरा पूरब) गांव में समाजसेवी आशीष मिश्रा ने अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। बीती दस मार्च को यहां आग लगने से 32 घर जल गए थे। अग्निकांड में ग्रामीणों की नगदी, राशन, कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। होली पर्व से तीन दिन पहले हुए अग्निकांड में ग्रामीणों का लाखों का नुकसान हो गया था। लगभग सभी गांव वालों के घर और समान जलकर राख हो गया था। गुरुवार होली के दिन झिन्ना पुरवा निवासी ढखेरवा नानकार के प्रधान प्रतिनिधि आशीष मिश्रा अपने साथियों के साथ जम्हौरा गौढ़ी गांव पहुंचे और अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री दी। राशन, कपड़े, तेल, दाल, रंग आदि भेंट कर आशीष मिश्रा ने पीड़ितों को होली की शुभकामनाएं दीं और ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.