बिहारशरीफ, दिसम्बर 4 -- सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत वार्ड नंबर छह निवासी समाजसेवी 90 वर्षीय दुखी चौधरी का 24 नवंबर को असामयिक निधन हो गया। उनकी मौत पर गुरुवार को डाकबंगला मैदान में शोकसभा कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर रामसुरत चौधरी, अजय चौधरी, सुरेश चौधरी, मो. मिराजउद्दीन, परमानंद मालाकार, पलटन राम, मनोहर महतो, विक्रम राम, सुबोध ठाकुर, मनोज साव व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...