पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर। शहर के शिक्षासेवी अविनाश देव के चाचा सह मेदिनीनगर नगर निगम के पोखराहा निवासी ज्ञानी पंडित का बीते 14 मार्च को रात 10 बजे निधन हो गया। वे लंबे समयों से कैंसर बीमारी से ग्रसित थे। पिता के निधन के पश्चात अ्रविनाश देव को उनके चाचा से ही स्नेह मिला। उनका इलाज मुंबई से चल रह था। ज्ञानी पंडित के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। ललन प्रजापति, शोभा प्रजापति, ओंकार नाथ तिवारी, प्रवीण दुबे, आनंद कुमार, विकास विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार, एसबी साहा, हृदयानंद मिश्र आदि ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.