शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- मिर्जापुर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी व पूर्व प्रधानाध्यापक ओमपाल सिंह चन्देल के निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने गहरा दुख व्यक्त किया। सांसद अरुण सागर, विधायक हरिप्रकाश वर्मा एवं विधायक अरविन्द सिंह ने स्व. ओमपाल सिंह चन्देल को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सांसद अरुण सागर ने कहा कि ओमपाल सिंह चन्देल ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि गुरु जी का सामाजिक कार्यों में योगदान भुलाया नहीं जा सकता। वहीं विधायक अरविन्द सिंह ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यक...