लातेहार, फरवरी 21 -- बारियातू, प्रतिनिधि। गोनिया पंचायत के छाताबर निवासी सह समाजसेवी फूलचंद गंझू के पिता लेचा गंझू (87) का निधन शुक्रवार को हो गया। फूलचंद गंझू ने बताया कि पिताजी बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेचा गंझू अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। अंतिम संस्कार कार्यक्रम स्थानीय मुक्ति धाम में शनिवार को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...