गोपालगंज, फरवरी 1 -- सिधवलिया। प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी समाजसेवी महेश पटेल का निधन हो गया। रविवार को आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि महेश पटेल हमेशा सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। 81 वर्ष की आयु में भी वे समाजसेवा में सक्रिय रहे। शोक व्यक्त करने वालों में राजद के पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव, दीपक कुमार सहनी, पूर्व मुखिया राकेश शुक्ला, नागेंद्र यादव, दीनदयाल पटेल, शिबू लाल श्रीवास्तव, रवि सिंह, जितेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...