बांका, मार्च 7 -- फुल्लीडुमर। खेसर विश्वकर्मा टोला के रिटायर्ड रेलवे कर्मी शारदा प्रसाद शर्मा का उनके आवास पर बुधवार की सुबह निधन हो गया। 88 वर्षीय दिवंगत शर्मा जमालपुर रेल कारखाना से सेवा निवृति के बाद वह अपने पैतृक आवास खेसर बाजार के विश्वकर्मा टोला में रहते थे। जहां सभी तरह के सामाजिक कार्यों में काफी बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन से गांवों एवं उनके शुभ चिंतकों में शोक का माहौल है। उनके निधन पर पूर्व जिप सदस्य राजू सिंह, अभिमन्यु शर्मा, रामदेव शर्मा, हियालाल शर्मा, सुदर्शन साह, पप्पू भगत, पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद पंडित, आचार्य रघुनंदन शास्त्री, गौतम कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.