पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकी नगर पंचायत अवस्थित सिकटिया गांव के समाजसेवी सतनारायण चौधरी का निधन हो गया। वे लंबे समय तक समाज के प्रति समर्पित एवं रहे। उनके निधन की खबर सुनकर गांव के तमाम लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन को पहुंचे। इस अबसर पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमारसिह ने की। मौके पर मौजूद अनिल कुमार चौधरी, सुनील चौधरी, प्रदीप कुमार मेहता, विक्टर यादव, सुजीत कुमार चौधरी, दयानंद प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...