ललितपुर, दिसम्बर 8 -- जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कलमकार रहे पंडित रामजी लाल तिवारी जी की पुण्यतिथि पर समाजसेवी प्रमोद बबेले ने जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे शरीर चुस्त दुरुस्त बना रहता है। वहीं दान किए गए रक्त से किसी न किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, नवेंदु अग्निहोत्री, जगदीप रावत, सत्य प्रकाश तिवारी व दीपक गोस्वामी 'राधे' उपस्थित रहे। सभी ने प्रमोद बबेले के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे स्वर्गीय रामजी लाल तिवारी जी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.