रांची, जनवरी 2 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम सोसोडीह में शुक्रवार को समाजसेवी बनवारी महतो की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बनवारी महतो वर्ष 1982 से 'आदिवासी कुड़मी समाज संगठन' के माध्यम से लगातार समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परगनैत लखींद्र महतो ने की, जबकि संचालन कुड़मी समाज के अगुआ अघनु महतो ने किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, हरेकृष्णा महतो, मांझी महतो, सोहराय महतो, यदुनाथ महतो, विष्णुदेव महतो, परीक्षित महतो, कांग्रेस महतो, अनिल महतो, रविन्द्र, उमेश, रवि, अश्विनी महतो, नगेन महतो और रंजीत महतो सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...