गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गावां, प्रतिनिधि। माल्डा भगत चौक पर समाजसेवी मृत्युंजय पांडेय द्वारा शनिवार से आयोजित अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को अनशन में बदल गया। उन्होंने कहा कि 5 सूत्री मांगों को लेकर दो दिनों से वे धरना पर बैठे थे। विभाग के द्वारा ठोस आश्वासन नहीं दिए जाने के बाद सोमवार से उन्होंने आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। जबतक मांगें पूरी नहीं होगी आमरण अनशन जारी रहेगा। मौके पर अमरदीप निराला, अशोक साव, नवरत्न तिवारी, मनोज पांडेय, कपिल महतो, संजय बरनवाल, अनिल यादव, मुन्ना बरनवाल, रविन्द्र पण्डित आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.