सहरसा, फरवरी 9 -- महिषी। प्रखंड के नहरवार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 निवासी करीब 70 वर्षीय समाजसेवी कमल किशोर राय का असामयिक निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और सहरसा स्थित आवास पर बीती रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। मुखिया नूतन भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...