बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- समाजसेवी अशोक प्रिंस का निधन, शोक संवेदनाओं का तांता शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक कार्यकर्ता व जाने-माने व्यवसायी अशोक कुमार उर्फ अशोक प्रिंस (72 साल) का बीमारी के कारण निधन हो गया। निधन की सूचना पाकर विधायक रंधीर कुमार सोनी, पूर्व विधायक विजय सम्राट, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष इमाम गजाली, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, गंगा कुमार यादव, मदन लाल, मुखिया आलोक कुमार, सुबोध कुमार आदि ने परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने कहा कि इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। पुत्र मुकुल कुमार ने बताया कि पिता का इलाज हैदराबाद में कराया जा रहा था। शव यात्रा में काफी लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.