रांची, अगस्त 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के वार्ड-25 के निवर्तमान पार्षद, समाजसेवी और भाजपा से जुड़े अर्जुन राम को संगठन की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, निवर्तमान पार्षद अरुण झा, विनोद सिंह, रश्मि खलखो, अशोक यादव, सुनील यादव समेत अन्य ने हरमू आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। निवर्तमान पार्षद कुछ समय से बीमार थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इधर, हरमू मुक्तिधाम में पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि की गई। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के नेता, परिचित व अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...