रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम सभागार में रविवार को स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की स्मृति में 'उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए समाजसेवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, सांस्कृतिक कर्मियों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के बैनर तले किया गया। सम्मानित हस्तियों में पौड़ी जनपद की रेखा बलूनी प्रमुख रहीं, जो अपने लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से पलायन के विरुद्ध जनजागरण अभियान चला रही हैं। अल्मोड़ा के अजय परिहार को 'परिहार एंटरप्राइज' के तहत गोट फार्मिंग के जरिए रोजगार सृजन के लिए सराहा गया। श्री तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट, जिंदगी जिंदाबाद की लवली लांबा, सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी की एडवोकेट संध्या सक्सेना और पर्वतीय स...