सुल्तानपुर, दिसम्बर 12 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए चलाए जा रहे साप्ताहिक निशुल्क भोजन वितरण अभियान के अंतर्गत इस गुरुवार कुल 456 लोगों को गरम, और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में यह सेवा कार्यक्रम स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय परिसर के साथ-साथ सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर भी सम्पन्न हुआ। जिला अस्पताल में इलाज के लिए दूर-दराज़ से आए मरीजों और उनके तिमारदारों को जबकि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। संस्था के संस्थापक निज़ाम खान ने बताया कि भोजन में अरहर की दाल, मौसमी सब्ज़ी, रोटी और चावल शामिल थे। जिला अस्पताल में 312 और रेलवे स्टेशन पर 144 जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन की थालियां परोसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.