बलरामपुर, जनवरी 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व राष्ट्रीय टीवी पैनेलिस्ट बलरामपुर निवासी डॉ विशाल मिश्र ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर कंबल वितिरत किया। उन्होंने तुलसीपुर के लालनगर सिपहिया गांव, महराजगंज के लखौरा व शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। शक्तिपीठ पर आयोजित कंबल वितरण कार्य में पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने कहा कि इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों को कंबल वितिरत कर प्रोफेसर डॉ मिश्र ने पुनीत कार्य किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, डॉ हुकुम सिंह, संजय सिंह, राज किशोर, माता प्रसाद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। लालनगर सिपहिया गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष महंतराम गुप्ता की अगुवाई में कंबल वितरित किया। यहां पर भी...