फतेहपुर, जनवरी 4 -- फतेहपुर। शीत लहरी से कांप रहे गरीबों व असहायों को राहत दिलाए जाने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। कहीं शिविर लगाकर तो कहीं भ्रमण कर गरीबों व दिव्यांगो को कंबलों का वितरण किया गया। भोजन जन सेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने महर्षि व गड़रियनपुर स्थित कांशीराम कालोनी में बुजुर्गों, निराश्रितों व दिव्यांगो को कंबलों का वितरण किया। साथ ही अन्य स्थानों पर सर्दी से ठिठुर रहे गरीबों को भी कंबल प्रदान किए गए। इस मौके पर आचार्य रामनारायण, नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, नरेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे। वहीं विजयीपुर क्षेत्र के अमनी सहित शाहीपुर, जमकोईली गांव में राधेलाल मौर्या सेवा सहयोग फाउंडेशन द्वारा करीब 70 बुजुर्गोे को कंबल व महिलाओं को साड़ियां वितरित की गई। इस मौके पर धर्मराज मौर्या, सीमा मौर्या, आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.