गंगापार, फरवरी 8 -- बारा क्षेत्र के भेलाव (पूरे बैश) निवासिनी समाजसेविका 95 वर्षीय कमला देवी पत्नी सुबेदार सिंह का रविवार भोर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही संपन्न हो गया है। दिवंगत के ज्येष्ठ पुत्र पूर्व प्रधान रवीन्द्र सिंह ने बताया कि माता जी एक सप्ताह से बीमार चल रहीं थीं। अंतिम संस्कार में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल, पूर्व विधायक बारा डा अजय कुमार, ब्लाक प्रमुख जसरा अजीत प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नीबी भोला गर्ग, प्रधान पचखरा लल्लू सिंह, पूर्व प्रधान जीत बहादुर सिंह, राम बाबू सिंह, पप्पू सिंह बजड्डी, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर प्रताप सिंह, बंशू बाबा बड़गड़ी, अध्यक्ष सहकारी समिति चिल्ला गौहानी अनिल तिवारी, सपा नेता अजय भारतीय मुन्ना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...