आरा, जुलाई 22 -- आरा। शहर के महात्मा गांधी नगर कतिरा मोहल्ले में समाजसेविका शैलरानी तिवारी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पूजा-पाठ और हवन कार्यक्रम हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों के बीच वस्त्र और भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शैल रानी तिवारी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर अजय कुमार तिवारी, डॉ. दीक्षा तिवारी, आदित्य तिवारी, डॉ. प्रवीण तिवारी, डॉ. उर्वशी तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, गीता तिवारी, डॉ. आर कृष्णा, गोपी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने कहा कि स्व शैल रानी तिवारी सदैव सादगी, सेवा और संस्कारों की प्रतीक रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...