खगडि़या, नवम्बर 21 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अन्तर्गत धर्मचक निवासी 52 वर्षीय समाजसेवी सुनीता देवी का आकस्मिक निधन हो गया। वे प्रकाश कुमार साह की धर्मपत्नी थी। उनके निधन पर पूर्व उपप्रमुख हीरालाल यादव, सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव के अलावा मधुलाल साह, राहुल कुमार, पंकज कुमार निराला, बलवीर कुमार, अजय कुमार आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...