औरंगाबाद, दिसम्बर 4 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में बाईपास के समीप गुरुवार को श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल शरण सिंह के पिता रामराज सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद कई लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पुण्यतिथि के मौके पर गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाता है। यह कार्यक्रम सिर्फ यहां ही नहीं बल्कि कुछ अन्य जगहों पर भी आयोजित किया जा रहा है। कहा कि समाजसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। अब तक हजारों लोगों की सहायता की गई है। विभिन्न जगहों पर धर्मशाला का निर्माण हो रहा है जिसमें श्रद्धालुओं के निशुल्क ठहरने की व्यवस्था होगी। कहा कि समाज में पीछे ...