गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद। जिले में गुरुवार को आयोजित सीबीएसई 12वीं की समाज शास्त्र की परीक्षा में जनगणना आधारित और कथन वाले प्रश्नों को करने में कई छात्रों के पसीने छूट गए। छात्रों के मुताबिक पेपर में एक नंबर वाले भी कई प्रश्न मुश्किल रहे, लेकिन जनगणना वाले प्रश्नों की प्रवृत्ति एक जैसी होने के चलते उन्हें समझने में वक्त लगा। कुछ छात्रों ने दो-तीन प्रश्न छूटने की भी बात कही। गुरुवार को जिले के 48 केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई। छात्रों ने बताया कि पेपर में चार भाग में अलग-अलग प्रश्न पूछे गए। 80 नंबर के पेपर में कुल 35 प्रश्न थे।पहले भाग एक अंक के 16 प्रश्न, भाग दो में दो अंक के नौ प्रश्न, भाग तीन में चार अंक के सात प्रश्न और भाग चार में छह अंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.