वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सपा के महानगर और जिला इकाई में मंगलवार को समाजवादी चिंतक और 'छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। पार्टी के भेलूपुर स्थित महानगर कार्यालय में अध्यक्ष दिलीप डे ने राजनीति में स्व. मिश्र के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे छात्र राजनीति से लेकर उच्च सदन तक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और क्रांतिकारी सोच के जरिए पहुंचे। डॉ. बहादुर सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद के वह दस्तावेज हैं जो जीवनपर्यंत शोषितों वंचितों, दलितों, पिछड़े वर्ग के हितों के लिये संघर्ष करते रहे। इस दौरान महासचिव योगेंद्र यादव, डॉ. अजय चौरसिया, दिलशाद अहमद, हारुन अंसारी, रितेश केशरी, ज़ाहिद नासिर, अजहर अली सिद्दीकी, अनिल साहू, अमन यादव, विवेक जोसफ, रजत कुमार मीडिया प्रभारी रामजी यादव ...