सहरसा, फरवरी 2 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एम. एल.टी. कॉलेज सहरसा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हिंदी विभाग के सौजन्य से प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक भूपेंद्र नारायण मंडल और निर्गुण संत गुरु रैदास की जयंती मनाई। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रैदास ने मध्यकाल के अपने समाज को संबोधित करते हुए बेगमपुरा की अवधारणा दी जहां सभी लोग कर्मरत रहें और उल्लास पूर्ण जीवन बिता सकें। आधुनिक काल में कोसी इलाके से निकलकर राष्ट्रीय फलक पर हम सबके आदरणीय भूपेंद्र नारायण मंडल ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और समाजवादी व्यवस्था बनाकर पिछड़े दलित समाज की सर्वांगीण उन्नति का स्वप्न देखा। डॉ संजीव कुमार झा ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण भूपेंद्र नारायण मंडल के नाम पर हुआ है इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि उन...