अलीगढ़, फरवरी 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी युवजन सभा महानगर की ओर से रविवार को गांधी पार्क स्थित एक होटल में कार्यकारिणी की घोषणा व युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 31 सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। युवा संवाद कार्यक्रम में 2027 के विस चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर के जो नोटिस जनता के पास आ रहे हैं उसका निस्तारण कराएं। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करती है। जिससे जनता को बांटने का काम कर रही है। हम लोगों को भाजपा से सतर्क रहने की ज़रूरत है। पूर्व महानगर अध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी ने कहा कि एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करना होगा। मनोज यादव, राजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.