अलीगढ़, जुलाई 22 -- अलीगढ़। सपा मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसीएम दिग्विजय सिंह को श्रमिकों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नूर अब्बासी व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की श्रम नीतियों के कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। श्रमिक बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान व मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 600 रुपये, श्रम पोर्टल को खोला जाए, नए श्रम संहिता को समाप्त किया जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, नूर अब्बासी, अजीत आनंद प्रताप, मुशर्रफ हुसैन महजर, सलमान सलमानी, प्रभात कुमार सविता, अलीम, कमालुद्दीन, महेश सागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.