हाथरस, जुलाई 27 -- श्री राजमोहन फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मानस्तंभ दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर एटा लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद देवेश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी हाथरस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने की। श्री शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों को कमजोर कर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा सरकार जिस तरह वोटर लिस्ट से नाम काट रही है और आधार कार्ड व राशन कार्ड को नागरिकता के लिए पर्याप्त नहीं मान रही है, वैसा ही प्रयोग अब उत्तर प्रदेश में भी किया जाएगा। लेकिन जनता अब जाग चुकी है, और 2027 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.