गंगापार, मार्च 19 -- समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा कोरांव मुख्य चौराहे के एक मकान पर त्योहारों के अवसर पर लगाए गए होली और ईद की शुभकामना संदेश के बैनर को अराजकतत्वों ने मंगलवार को फाड़ दिया। इस पर सपाई आक्रोशित हो उठे। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय सपा नेताओं को हुई तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। इस मौके पर सपा नेता सोमदत्त सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज ने घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों के द्वारा किए गए ऐसे कार्यों पर प्रशासन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई नहीं किया तो ये लोग भविष्य में नगर का अमन चैन बिगाड़ सकते हैं। इसी तरह राजेश पांडेय प्रभारी विधान सभा कोरांव और महताब खान नगर अध्यक्ष ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.