सीवान, फरवरी 4 -- सीवान। तपी प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव व समाजवादी नेता रामाशीष प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि के अवसर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद वर्मा ने भिट्ठी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खोल कर मानवता की बड़ी सेवा की। नौजवान इंकलाबी सभा के युवा नेता प्रिंस पासवान ने कहा कि रामाशीष प्रसाद वर्मा सामाजिक न्याय के योद्धा थे । बरहोगाकोठी के मुखिया मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद वर्मा निर्विरोध मुखिया चुने जाते थे अध्यक्षता भिट्ठी की मुखिया नूतन वर्मा ने की। इस अवसर पर रामाशीष प्रसाद वर्मा फाउंडेशन की तरफ से स्वर्गीय रामाशीष प्रसाद वर्मा के प्रपौत्र विवेक वर्मा उर्फ हनी वर्मा ने कंबल वितरण और कलम - कॉपी का वितर...