औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- गोह प्रखंड मुख्यालय के निवासी वरिष्ठ समाजवादी नेता केदार खन्ना का सोमवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष से अधिक उम्र के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। इस अवसर पर कई समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में जेपी सेनानी अरविंद पांडेय, समाजवादी नेता सीतराम दुखारी, विन्देश्वरी शर्मा, सुरेंद्र चंद्रवंशी, बालकुमार पासवान, कामदेव चंदवंशी, नागेश्वर प्रसाद सिंह, बृजमोहन राम, अजय सिंह, अनिल शर्मा, नंदलाल यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...